मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची निकाय चुनाव 2026: राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया मतदान, लोगों से की अपील

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :नगर निकाय चुनाव 2026 के तहत राजधानी में सोमवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। विभिन्न वार्डों के बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्यपाल संतोष गंगवार ने कांके रोड स्थित आईटीआई सभागार में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 2 पर पहुंचकर वार्ड संख्या 20 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तय समय पर बूथ पहुंचकर उन्होंने मतदान किया और स्याही लगी उंगली दिखाकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें :नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 : चास-फुसरो में वोटिंग शुरू

लोगों से ज्यादा से ज्यादा मतदान की अपील

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि नगर की सरकार चुनना नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने लोगों से घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक पहुंचने और बढ़-चढ़कर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा, मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बूथों पर दिखा उत्साह

कांके रोड समेत सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आया। कई बूथों पर लंबी कतारें लगी रहीं और लोग धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है।

https://samacharpost.live/2026/02/chas-phusro-nikay-chunav-matdan-update-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment