मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी अध्यक्ष, पटना में हुआ भव्य स्वागत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बिहार में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। गुरुवार को संजय सरावगी ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल की जगह ली। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पटना में उनका जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर दिलीप जायसवाल ने संजय सरावगी के संगठनात्मक अनुभव की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरावगी एक अनुभवी संगठनकर्ता हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के विजन के अनुरूप बिहार बीजेपी को और सशक्त करेंगे।

यह भी पढ़ें :सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ रांची में शिकायत दर्ज, हिजाब खींचने का मामला सार्वजनिक विवाद बना

राजनीतिक सफर और प्रोफाइल

28 अगस्त 1969 को दरभंगा में जन्मे संजय सरावगी के पास एम.कॉम और एमबीए की डिग्री है। उन्होंने राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की और 1995 में बीजेपी से जुड़े। वे 2005 से दरभंगा सदर विधानसभा सीट से लगातार 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में जीत दर्ज कर चुके हैं। इससे पहले वे दरभंगा नगर निगम में वार्ड पार्षद भी रह चुके हैं और 2018 में बिहार विधानसभा की एस्टीमेट कमेटी के चेयरमैन रहे। अपने 17 महीने के कार्यकाल को याद करते हुए दिलीप जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन से बिहार में एनडीए सरकार बनी है और अब संजय सरावगी के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-itki-nitish-kumar-hijab-incident-complaint/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment