मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार को मिलेगा नया मुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी 15 अप्रैल को लेंगे शपथ

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल ने अपना नेता चुन लिया है। अब एनडीए की औपचारिक बैठक के बाद उनके नाम की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि वे बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

यह भी पढ़ें :JAC 11वीं रिजल्ट 2026 जारी: 99.12% छात्र पास, ऐसे करें चेक

15 अप्रैल को शपथ ग्रहण

सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को पटना के लोकभवन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे। यह तस्वीर पूरे दिन सियासी चर्चाओं का केंद्र बनी रही। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस दौरान राजभवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

नई सरकार को समर्थन का भरोसा

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब नई सरकार राज्य की जिम्मेदारी संभालेगी और उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने बिहार के विकास को आगे बढ़ाने की बात कही

https://samacharpost.live/2026/04/jac-11th-result-2026-declared-check-online/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment