मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का सख्त बयान: सरकारी आवास किसी की निजी बपौती नहीं

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का सरकारी आवास खाली करने को लेकर मचे राजनीतिक घमासान के बीच बिहार के डिप्टी सीएम एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने RJD पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकारी आवास जनता की संपत्ति है, किसी परिवार की निजी मिल्कियत नहीं। सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि उनका लालू–राबड़ी परिवार से कोई निजी विवाद नहीं है, लेकिन कानून और कोर्ट का आदेश सर्वोपरि है। उन्होंने याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही साफ कर चुका है कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला नहीं दिया जा सकता। राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष (विधान परिषद) के लिए निर्धारित आवास उपलब्ध करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें :पीएम मोदी के निमंत्रण पर 4 दिसंबर को भारत आएंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

28 साल में 6 बार आवास बदला, इसमें समस्या क्या?- सम्राट चौधरी

RJD नेताओं की बयानबाज़ी पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आवास बदलना कोई असामान्य बात नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले 28 वर्षों में उन्हें खुद छह बार सरकारी आवास बदलना पड़ा है। RJD अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के बयान “जो करना है करें, डेरा खाली नहीं करेंगे” पर सम्राट चौधरी ने कहा कि यह अराजक मानसिकता और गुंडागर्दी की भाषा है, जो कानून को चुनौती नहीं दे सकती।

नेता प्रतिपक्ष को पहले ही बड़ा आवास आवंटित- सरकार का दावा

सरकार ने कहा है कि बिहार में हर कार्य कानून के अनुसार होता है। भवन निर्माण विभाग ने विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड आवास निर्धारित किया है। इसी के तहत 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले को खाली करने का आदेश दिया गया है, जहां लालू–राबड़ी परिवार लगभग 20 वर्षों से रह रहा है।

RJD का पलटवार: BJP के दबाव में कार्रवाई

RJD ने आरोप लगाया कि नई सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार BJP के दबाव में काम कर रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने कहा कि वे कोर्ट जाएंगे और साफ चेतावनी दी सरकार जो करना चाहती है करे, हम डेरा खाली नहीं करेंगे।

https://samacharpost.live/2025/11/vladimir-putin-india-visit-4-december-annual-summit-with-pm-modi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment