मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सीज की गई संपत्तियों में खुलेंगे स्कूल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार के डिप्टी मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि सरकार द्वारा सीज की गई संपत्तियों का उपयोग जनहित के कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन संपत्तियों में बच्चों के लिए सरकारी स्कूल खोले जाएंगे।

लालू प्रसाद यादव को लेकर बयान

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मामलों से जुड़ी संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत सीज किया गया है। उन्होंने चारा घोटाले का हवाला देते हुए बताया कि सीबीआई और ईडी की कार्रवाई में कई संपत्तियां पहले ही अटैच की जा चुकी हैं। इनमें संजय गांधी जैविक उद्यान के पास स्थित एक भवन भी शामिल है, जो पिछले करीब 20 वर्षों से बंद बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की हार्ड लैंडिंग, बड़ा हादसा टला; 56 यात्री सुरक्षित

बंद भवन में खुलेगा सरकारी स्कूल

डिप्टी सीएम ने कहा कि उक्त भवन में सरकारी स्कूल खोलने की योजना है। इसके लिए पहले भवन की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि इस भवन में स्कूल शुरू होता है तो इससे बिहार के बच्चों और आम जनता को लाभ मिलेगा।

अवैध संपत्ति पर सख्त रुख

सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित की है, उसे सीज कर सरकार जनकल्याणकारी कार्यों में लगाएगी। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान है और अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा।

“धमकी नहीं, कार्रवाई होती है”

डिप्टी सीएम ने कहा कि वे केवल बयानबाजी नहीं करते, बल्कि कार्रवाई में विश्वास रखते हैं, और इसके नतीजे जल्द सामने आएंगे।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-airport-indigo-flight-hard-landing-56-passengers-safe-december-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment