मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना : बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्राट चौधरी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रवादी विचारों, त्याग और राष्ट्रसेवा को याद किया।

राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित था जीवन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अखंड भारत, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रहित के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का उनका संकल्प देश की एकता और अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि का उनका संदेश आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और नई पीढ़ी को उनके विचारों से सीख लेने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें: हाफ पैंट और नंगे पांव नगर निगम पहुंचे नए आयुक्त, कर्मचारियों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं

केंद्र सरकार उनके सपनों को कर रही साकार

सम्राट चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. मुखर्जी की दूरदर्शी सोच और संकल्पों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A को हटाने का निर्णय “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” की अवधारणा को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. मुखर्जी के योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय राजनीति और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा तथा उनका जीवन देशभक्ति, साहस और समर्पण का प्रतीक है।

https://samacharpost.live/2026/06/giridih-municipal-commissioner-vijay-singh-birua-inspection-unique-style/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment