मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

विश्वास मत के बाद सियासी हलचल, CM सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :बिहार की राजनीति में विश्वास मत के बाद हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास एक अणे मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे। करीब 20 मिनट तक चली इस शिष्टाचार मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार और सरकार के कामकाज को लेकर बातचीत हुई होगी।

यह भी पढ़ें :पहाड़ी मंदिर की नई समिति गठित, राजेश कुमार साहू को फिर मिली जिम्मेदारी

विश्वास मत के बाद तेज हुई राजनीतिक गतिविधियां

एक दिन पहले ही सम्राट चौधरी ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था। फ्लोर टेस्ट के दौरान उन्होंने नीतीश कुमार की खुलकर सराहना की थी और उनके नेतृत्व को बिहार के विकास और सुशासन से जोड़ा था। मुख्यमंत्री ने कहा था कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में किसानों, मजदूरों और गरीबों को मुख्यधारा से जोड़ा गया और महिलाओं के सशक्तीकरण में भी अहम भूमिका निभाई गई।

कैबिनेट विस्तार पर टिकी नजर

फिलहाल नई सरकार में कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ है और कई अहम विभाग मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं के पास हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-pahari-mandir-new-committee-formed-rajesh-kumar-sahu-role/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment