मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी का धरना खत्म, प्रमाण पत्र विवाद सुलझाने के लिए बनेगी कमेटी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,साहिबगंज :साहिबगंज के बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से पिछले 4 मई 2026 से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को समाप्त हो गया। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में आंदोलनकारियों को आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म करने का फैसला लिया गया। धरना समाप्त होने के बाद पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र जारी करने के मुद्दे पर उपायुक्त और संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और समाधान की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें :रामगढ़ में बड़ी वारदात टली, राहुल दुबे गैंग के 7 गुर्गे गिरफ्तार; हथियार और गोलियां बरामद

जांच समिति के गठन का फैसला

धरना स्थल पर राजमहल एसडीओ सदानंद महतो भी पहुंचे, जहां आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच सकारात्मक बातचीत हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मामले की जांच और समाधान के लिए एक विशेष कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्यों को भी शामिल किया जाएगा। समिति पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे आगे राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

कैबिनेट स्तर पर हो सकता है संशोधन

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि यदि शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र को दोबारा नियमित रूप से जारी करने के लिए किसी नियम में संशोधन की जरूरत पड़ी, तो राज्य सरकार कैबिनेट स्तर पर आवश्यक बदलाव करने पर विचार करेगी। धरना समाप्त होने के दौरान शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। आंदोलन खत्म होने के बाद लोगों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस विवाद का स्थायी समाधान निकलेगा।

https://samacharpost.live/2026/05/ramgarh-police-arrests-rahul-dubey-gang-members/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment