साहिबगंज में दर्दनाक सड़क हादसा, हाइवा-टोटो की टक्कर में दो की मौत, गर्भवती महिला समेत चार घायल

Rupa Kumari | July 1, 2026 | 10:31 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : जिले के उधवा-राजमहल मुख्य मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच माह की गर्भवती महिला समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना जामनगर के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो में सवार सभी लोग एक गर्भवती महिला का इलाज कराने के लिए राजमहल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने टोटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर जा गिरे।

दो लोगों की मौके पर मौत

हादसे में राधानगर थाना क्षेत्र के बालूटोला-चुवार निवासी एईसुद्दीन शेख (46 वर्ष) और नुवाहार बीवी (52 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं यास्मीन खातून (26 वर्ष), रहीम शेख (45 वर्ष), तफनारा बीवी (54 वर्ष) तथा टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गर्भवती महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: हिमांशु सिंह हत्याकांड पर मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाए गए

घायलों को हायर सेंटर रेफर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा और टोटो को जब्त कर लिया है। वहीं दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें