मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बाबूलाल मरांडी का पत्र, साहेबगंज में अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में अवैध पत्थर खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर साहेबगंज जिले के बोरियो प्रखंड के बिन्देरी बंदरकोला गांव में चल रहे अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मरांडी ने अपने पत्र में लिखा है कि स्थानीय व्यक्ति सत्यनाथ साह को जिला खनन विभाग से 4 एकड़ भूमि पर पत्थर खनन की लीज मिली थी, लेकिन वह करीब 20 एकड़ क्षेत्र में अवैध खनन कर रहा है। इससे राज्य सरकार को लगभग ₹200 करोड़ का राजस्व नुकसान हुआ है।

जांच में पुष्टि, फिर भी कार्रवाई नहीं

यह मामला सबसे पहले बोरियो प्रखंड के उपप्रमुख कैलाश प्रसाद ने उठाया था। उनके द्वारा दिए गए साक्ष्यों के आधार पर जिला उपायुक्त ने जांच टीम गठित की थी, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) ने की। जांच में लीज सीमा से बाहर खनन की पुष्टि भी हुई। मरांडी ने आरोप लगाया है कि इसके बावजूद खनन पदाधिकारी और थाना प्रभारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा, अवैध खनन का विरोध करने वाले कैलाश प्रसाद पर झूठा केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया और उन्हें धमकियां दी गईं।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में सीमेंट व्यवसायी के घर डकैती, परिवार को बंधक बनाकर अपराधियों ने लूटे लाखों रुपये और जेवरात

मरांडी की चार प्रमुख मांगें

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि, सत्यनाथ साह पर कड़ी कार्रवाई की जाए। राज्य को हुए राजस्व नुकसान की वसूली सुनिश्चित की जाए। अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाई जाए। कैलाश प्रसाद और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। मरांडी ने पत्र में यह भी कहा कि शिकायतें पुलिस महानिदेशक (DGP) और दुमका DIG को भेजी गईं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

https://samacharpost.live/2025/10/hazaribagh-barkatha-suryakund-robbery-sunil-pandey-house-looted/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment