मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर प्रशासन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,साहिबगंज :साहिबगंज के न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस घटना के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे कोर्ट परिसर को चारों ओर से घेर लिया गया और एहतियात के तौर पर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई।

यह भी पढ़ें :रामगढ़ में बड़ा हादसा टला: चुट्टूपालू घाटी में ब्रेक फेल ट्रेलर ने मचाई तबाही, तीन वाहन चपेट में

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की जांच

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। टीमों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से कोर्ट परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच की। प्रारंभिक जांच में किसी भी तरह का विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला, जिससे प्रशासन और आम लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां अब भी पूरी तरह सतर्क हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू

एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्य गेट से लेकर अंदर तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है। बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा। पुलिस के अनुसार, धमकी किस माध्यम से दी गई, इसकी जांच जारी है। तकनीकी टीमें कॉल, मैसेज और अन्य माध्यमों की जांच कर रही हैं ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/03/ramgarh-chutupalu-ghati-trailer-brake-fail-accident-avoided/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment