मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज: सिविल सर्जन ने देवपहाड़ में RI सत्र का औचक निरीक्षण किया, दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने का संकल्प

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : साहिबगंज के सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान ने गुरुवार को पहाड़पुर उपस्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले देवपहाड़ के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में चल रहे नियमित टीकाकरण (RI) सत्र का औचक निरीक्षण किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

टीकाकरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने सत्र स्थल पर तैनात ANM, सहिया और अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से की जा रही सभी प्रक्रियाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने निम्न बिंदुओं का विशेष रूप से मूल्यांकन किया, वैक्सीन उपलब्धता, कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स, ऑटो-डिसेबल सिरिंज MCP कार्ड एवं टीकाकरण रजिस्टर, सेशन साइट की तैयारी और लाभार्थी प्रबंधन, सिविल सर्जन ने ANM से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले वैक्सीन, कोल्ड-चेन मेंटेनेंस और AEFI प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी भी ली।

यह भी पढ़ें: DSPMU में फीस वृद्धि पर बवाल: कॉमर्स विभाग में छात्रों का प्रदर्शन, तालाबंदी और पुतला दहन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूरे जिले की समीक्षा

देवपहाड़ से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने जिले के सभी ANM, MOIC और BPMU टीमों से संवाद किया और उसी दिन संचालित सभी RI सत्रों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए, RI सत्र समय पर शुरू और समाप्त हों सभी आवश्यक सामग्रियों (वैक्सीन, सिरिंज, सेफ्टी बॉक्स, MCP कार्ड, रजिस्टर, AEFI किट) की उपलब्धता सुनिश्चित हो वैक्सीन कैरियर का सही उपयोग कर कोल्ड-चेन उल्लंघन रोका जाए, हाउस-टू-हाउस ट्रैकिंग कर कोई भी बच्चा या गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे, गर्भवती महिलाओं को TT/TD टीकाकरण सही तरीके से दिया जाए सभी ANM RI सत्र की फोटो एवं रिपोर्ट समय पर अपलोड करें।

दुर्गम क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती

देवपहाड़ जैसे घने और पहाड़ी क्षेत्र में पहुंचकर सिविल सर्जन ने यह संदेश दिया कि जिला स्वास्थ्य विभाग गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को पूरी तरह समर्पित है।

https://samacharpost.live/2025/11/dspmu-students-protest-over-fee-hike-ranchi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment