नमाज़ पढ़ कर लौट रहे शख्स को मारी गोली

Meenu | September 11, 2025 | 01:08 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :घटना साहिबगंज के बरहेट थाना क्षेत्र के खेरवा गांव की है। जहां एक 52 वर्षीय बदरुल हक को गोली मारी गई। इस घटना के पीछे गांव के ही आलम अंसारी का नाम सामने आया है।

क्या है पूरा मामला

ये घटना बुधवार रात की है। जब बदरुल हक मस्जिद से नमाज पढ़ कर लौट रहे थे। तभी पहले से घात लगाए हमलावर ने उनपर गोली से हमला कर दी। जब तक वो कुछ समझ पाते तब तक वो बेहोश होकर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें :ओझा-गुनी के संदेह में नृशंस हत्या; गांववालों ने पहले जीभ काटी, फिर शव को फूंका

डॉक्टर ने क्या कहा

बदरुल हक को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टर ने बताया कि उनके सीने पर गोली लगी है और गोली आर पार होगाई है। उने बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने क्या जानकारी दी

जैसे ही ग्रामीणों ने गोलियों की आवाज़ सुनी उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बरहेट थाना के एसआई असीम कुजूर, एएसआई अशोक सिंह। ग्रामीणों ने बताया कि आलम अंसारी ने दहशत बनाने के लिए गांव मे दो राउंड फायरिंग हवा में कर दी।

Share this news

संबंधित खबरें