मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सहरसा में समृद्धि यात्रा के दौरान सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, महिलाओं के खाते में एक महीने में जाएंगे 10 हजार रुपये

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :सहरसा में आयोजित समृद्धि यात्रा के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जिन महिलाओं को अब तक राशि नहीं मिली है, उनके खातों में एक महीने के भीतर 10-10 हजार रुपये भेज दिए जाएंगे। यह घोषणा उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में मंच से की।

यह भी पढ़ें :बिहार में CM चेहरे और राज्यसभा की पांचवीं सीट पर मंथन तेज, NDA ने जताया जीत का भरोसा

चुनाव के दौरान की गई थी योजना की घोषणा

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा की थी। सरकार का कहना था कि महिलाएं इस राशि से छोटा रोजगार शुरू कर सकती हैं। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि अगर महिलाएं रोजगार शुरू करती हैं, तो उसे आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी। बाद में यह खबर सामने आई थी कि पहले 10 हजार रुपये लेने वाली महिलाओं की समीक्षा के बाद ही उन्हें 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसको लेकर विपक्ष ने सरकार पर वादा बदलने का आरोप लगाया था।

एक महीने में राशि भेजने का आश्वासन

अब उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सहरसा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि जिन महिलाओं को अब तक 10 हजार रुपये नहीं मिले हैं, उन्हें एक महीने के अंदर उनके बैंक खाते में राशि भेज दी जाएगी। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है और इसे सरकार की महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/03/bihar-cm-face-rajya-sabha-fifth-seat-nda-strategy-shrawan-kumar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment