मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सहरसा हादसा: सड़क पर तड़पता रहा युवक, लोग बनाते रहे रील, इंसानियत पर उठे सवाल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :सहरसा में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो ने बाइक सवार एक दंपति को टक्कर मार दी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर खून से लथपथ पड़ा रहा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन मदद करने के बजाय कई लोग मोबाइल से वीडियो और रील बनाने में जुट गए। घायल युवक मदद के इंतजार में सड़क पर तड़पता रहा, जबकि लोग सोशल मीडिया कंटेंट बनाने में व्यस्त रहे।

यह भी पढ़ें :ममता के प्रचार में उतरे हेमंत-कल्पना, आदिवासी बेल्ट में धुआंधार रैली से बदला चुनावी माहौल

एक शख्स बना ‘देवदूत’

इस संवेदनहीनता के बीच भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने मानवता दिखाई और घायल युवक को अपनी निजी गाड़ी से तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अगर थोड़ी भी देर होती, तो जान बचाना मुश्किल हो जाता। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या आभासी दुनिया और “रील संस्कृति” इंसानियत से ज्यादा महत्वपूर्ण होती जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/04/west-bengal-election-2026-hemant-soren-kalpana-soren-campaign-tmc-adivasi-seats/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment