मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सहारनपुर में भयंकर सड़क हादसा: डंपर पलटा, 7 सदस्यों वाले परिवार की मौत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे ने इलाके को हिलाकर रख दिया। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित डंपर कार के ऊपर पलट गया, जिसमें कार में सवार एक ही परिवार के सात लोग मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मृत्यु हो गई। मृतकों में शामिल हैं महेंद्र सैनी, उनकी पत्नी रानी देवी, बेटा संदीप (24), बेटी जूली (27), पोता (4 साल), महेंद्र का दामाद शेखर कुमार (28), महेंद्र की साली का बेटा विपिन (20)है। ये सभी मोहद्दीपुर के रहने वाले थे और राजू सैनी (27) की कार से किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। संदीप सैनी पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के भाई के अस्पताल में फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें :रामपुरहाट- साहिबगंज रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, कई ट्रेनें रद्द कुछ का मार्ग बदला

कैसे हुआ हादसा?

गांव से बाहर निकलते ही डंपर कार पर पलट गया। घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार डंपर के वजन से पूरी तरह दब चुकी थी। डंपर का चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर और थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया।

पुलिस हादसे की जांच कर रही है

हादसे में पूरी तरह तबाह हुए परिवार के सदस्यों की पहचान की गई और मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस अभी डंपर चालक की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

https://samacharpost.live/2025/11/rampurhat-sahibganj-trains-cancelled-diverted-29-nov-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment