मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बीमा कंपनी ने पुलिस बीमा योजना में जालसाजी के आरोप में TPA के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी

--Advertisment--

  • TPA पर पुलिस बीमा योजना में गलत दावों को स्वीकृत करने का आरोप

Samachar Post डेस्क, रांची : बीमा कंपनी The New India Assurance Company Limited ने पश्चिम बंगाल पुलिस बीमा योजना में जालसाजी करने के आरोप में Safeway TPA के खिलाफ कोलकाता में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
गौरतलब है कि यही कंपनी झारखंड में आयुष्मान भारत योजना के लिए Third Party Administrator (TPA) के रूप में काम कर रही है।

गलत दावों को मंजूरी देने का आरोप

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि Safeway TPA ने ऐसे व्यक्ति के इलाज पर खर्च का दावा मंजूर किया, जो योजना के लाभार्थियों की सूची में शामिल ही नहीं था।
ऑडिट में खुलासा हुआ कि जयशंकर भट्टाचार्य नामक व्यक्ति के इलाज पर 1.96 लाख रुपये का कैशलेस दावा स्वीकृत किया गया, जबकि वह पुलिस स्वास्थ्य बीमा योजना के पात्र नहीं थे।

यह भी पढ़ें : देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए चयनित, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

अस्पताल और पत्र का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा

जानकारी के अनुसार, अस्पताल ने इस दावे को पास कराने के लिए DIG (Planning and Welfare), पश्चिम बंगाल द्वारा जारी एक पत्र का हवाला दिया। लेकिन नियमानुसार यह दावा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए था।
बीमा कंपनी ने पुलिस से इस पूरे मामले की विस्तृत जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कंपनी का विवादित इतिहास

Safeway TPA (अब Health Assist) का जालसाजी का पुराना इतिहास रहा है।

  • फरवरी 2025 में, अहमदाबाद स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने बीमा योजना में धोखाधड़ी के मामले में Safeway से जुड़े कई लोगों को 5-5 साल की सजा सुनाई थी।
  • सजा पाने वालों में United Insurance Company के तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक मधुसूदन पटेल, Ivory Insurance Broker Pvt Ltd के निदेशक पंकज गुप्ता और Safeway Insurance Broker Pvt Ltd के निदेशक इंद्रजोत सिंह शामिल थे।

झारखंड में सक्रिय

Safeway की इकाई वर्तमान में झारखंड में आयुष्मान भारत योजना के लिए TPA के रूप में कार्यरत है। आरोपों के बाद इस कंपनी ने अपना नाम बदलकर Health Assist रख लिया है।

https://samacharpost.live/2025/08/jharkhand-shweta-sharma-national-teacher-award-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment