मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने राजनीति और परिवार से नाता तोड़ा, आरजेडी में मची हलचल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की करारी हार के बाद अब लालू यादव के परिवार में भी विवाद खुलकर सामने आ गया है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अचानक राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने का ऐलान कर सबको चौंका दिया है। रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वे “राजनीति छोड़ रही हैं और परिवार से नाता तोड़ रही हैं।”उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव और रमीज़ ने उन्हें ऐसा कदम उठाने के लिए कहा था। रोहिणी ने लिखा, मैं सारा दोष अपने ऊपर ले रही हूँ।

आरजेडी में सनसनी, अंदरूनी कलह खुलकर सामने

रोहिणी के इस ऐलान ने आरजेडी के भीतर सनसनी फैला दी है। पार्टी के अंदर चर्चा है कि उनकी नाराजगी सिर्फ चुनावी हार की रणनीति तक सीमित नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव के भरोसेमंद सलाहकारों के प्रति भी उनका आक्रोश गहरा है। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि रोहिणी को लंबे समय से लालू परिवार के भविष्य के नेतृत्व विकल्प के रूप में देखा जाता रहा है। ऐसे में उनका यह कदम आरजेडी की आंतरिक एकजुटता पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर के अपार्टमेंट में आग से हड़कंप, समय पर मदद से बड़ा हादसा टला

पार्टी में प्रतिक्रियाओं की बाढ़

पार्टी के कई समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने रोहिणी की पोस्ट को परिवारिक विवाद का हिस्सा बताया है, जबकि कुछ इसे आरजेडी की संगठनात्मक कमजोरी और नेतृत्व विवाद का संकेत मान रहे हैं। चुनाव हार के बाद जिस समय पार्टी आत्ममंथन की प्रक्रिया में है, ऐसे दौर में यह घटनाक्रम आरजेडी के भविष्य की दिशा को प्रभावित कर सकता है।

विश्लेषकों की राय

राजनीति विश्लेषकों के अनुसार, यदि रोहिणी सचमुच सक्रिय राजनीति छोड़ती हैं, तो यह आरजेडी और लालू परिवार दोनों के लिए एक बड़ा झटका होगा। यह फैसला पार्टी में चल रहे पुनर्गठन और नेतृत्व संतुलन को भी चुनौती दे सकता है।

https://samacharpost.live/2025/11/azadnagar-al-ansari-apartment-fire-incident-jamshedpur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment