मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

RJD विधायक ने नाला निरीक्षण के दौरान मजदूर को थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के मधेपुरा में नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे RJD विधायक चंद्रशेखर यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक मजदूर को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें:कोडरमा स्टेशन पर युवक के बैग से 40 लाख रुपये जब्त, कोलकाता ले जा रहा था रकम

मजदूर को थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल

विधायक चंद्रशेखर यादव नाला निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। तभी मजदूर से उनकी कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि मजदूर ठेकेदार से विधायक से बात करवाने की कोशिश कर रहा था। जिससे विधायक नाराज़ हो गए। वीडियो में विधायक मजदूर को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। विधायक और मजदूर के बीच हुए विवाद ने मधेपुरा के नाला निर्माण कार्य को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

निर्माण कार्य और विवाद

मधेपुरा में 72 करोड़ की लागत से वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है, जिम्मेदारी BUDCO कंपनी की है।विधायक ने निरीक्षण के दौरान कहा कि निर्माण गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं हो रही है। उन्होंने सफाई दी कि उन्होंने मजदूर को भीड़ से बचाने के लिए रोका, थप्पड़ नहीं मारा।

https://samacharpost.live/2025/11/koderma-railway-station-grp-seizes-40-lakh-cash-young-man-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment