मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

RJD के 30वें स्थापना दिवस पर लालू यादव का संदेश, बोले- हम लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,पटना :राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बुधवार को अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर पटना स्थित पार्टी कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें :नालंदा समाहरणालय में ‘फीमेल जेंडरसाइड’ पर कार्यशाला, भ्रूण हत्या और बाल विवाह पर गंभीर चर्चा

गरीबों और वंचितों की लड़ाई जारी रहेगी

अपने संबोधन में लालू यादव ने कहा कि RJD हमेशा गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्ग की आवाज उठाती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा, हम लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। लालू यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता और आम लोग हैं। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने लालू यादव का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। उन्हें पार्टी के चुनाव चिह्न ‘लालटेन’ की प्रतिकृति भेंट की गई। इस दौरान तेजस्वी यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ उत्साह जताया।

रंग-बिरंगी लाइटों और पोस्टरों से सजा पार्टी कार्यालय

स्थापना दिवस को लेकर पार्टी कार्यालय को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। परिसर में बड़े पोस्टर, बैनर, झंडे और रंग-बिरंगी लाइटें लगाई गई थीं। कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए 11 एयर कंडीशनर और 15 कूलर लगाए गए थे। बाहर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी की ओर से बताया गया कि 5 जुलाई को बिहार के सभी जिलों में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भरत एनकाउंटर का मुद्दा भी उठा

कार्यक्रम के दौरान भरत एनकाउंटर का मुद्दा भी चर्चा में रहा। पार्टी कार्यालय पहुंचे छोटू छलिया ने कहा कि अगर भरत ने सरेंडर कर दिया था तो उसे गोली नहीं मारी जानी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में जातीय आधार पर समाज को बांटने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान उन्होंने गीत गाकर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment