मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मेडिकल कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित आरबीटीएस मेडिकल कॉलेज में दो छात्र गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि कुछ बाहरी युवक कॉलेज में घुसकर लगातार विवाद और गड़बड़ी फैलाते हैं, जिसके कारण मामला बढ़ा।

छुट्टी के समय मारपीट, परिसर में मची अफरातफरी

घटना कॉलेज की छुट्टी के समय हुई, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। फिलहाल किसी भी पक्ष ने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से बयान लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: लातेहार में टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, घुटाम खदान से 720 टन अवैध कोयला जब्त

बाहरी लड़कों को बुलाकर कराया विवाद : प्रिंसिपल

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कुमार रविंदर सिंह ने बताया कि कॉलेज के ही एक छात्र ने बाहरी लड़कों को बुलाकर मारपीट करवाई। उन्होंने कहा कि सभी छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा बढ़ाने की मांग, नहीं तो विरोध की चेतावनी

छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि बाहरी तत्वों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

https://samacharpost.live/2025/12/latehar-illegal-coal-mining-720-ton-seized-balu-math-task-force-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment