मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

नगर निगम चुनाव के कारण PG सेमेस्टर-2 परीक्षा स्थगित, अब 17 मार्च से होंगी परीक्षाएं

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-26 के पीजी सेमेस्टर-2 (रेगुलर व प्रोफेशनल कोर्स) की परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले ये परीक्षाएं 25 फरवरी से प्रस्तावित थीं, लेकिन अब इन्हें स्थगित कर 17 मार्च से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर संबद्ध कॉलेजों को निर्देश भेज दिए हैं।

चुनाव और अन्य कारणों से बदला कार्यक्रम

परीक्षा तिथियों में बदलाव के पीछे नगर निगम चुनाव प्रमुख कारण बताया जा रहा है। चुनाव के दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने से परीक्षा संचालन प्रभावित होने की आशंका थी। इसके अलावा प्रस्तावित जेपीएससी परीक्षा और छात्र संगठनों की होली के बाद परीक्षा कराने की मांग को भी ध्यान में रखा गया। इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद विश्वविद्यालय ने संशोधित तिथियों की घोषणा की।

परीक्षा समय और मुख्य तिथियां

सभी परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार CC-201 17 मार्च, CC-202 19 मार्च, CC-203 23 मार्च, CC-204 25 मार्च इन तिथियों पर वाणिज्य, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, वनस्पति विज्ञान और प्राणिशास्त्र समेत विभिन्न विषयों की परीक्षाएं होंगी।

यह भी पढ़ें :रिलायंस फाउंडेशन की ‘ShikshaNext’ पहल: 2029 तक 1.3 करोड़ बच्चों को AI आधारित शिक्षा देने का लक्ष्य

प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाएं

व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी नए शेड्यूल के अनुसार आयोजित की जाएंगी-

  • 17 मार्च: CC-201 (ID) व 405 (CMT)
  • 19 मार्च: CC-202, CC-205 (ID) व 406 (CMT)
  • 23 मार्च: CC-203, EC-201 (Audit) व 407 (CMT)और अन्य पेपर: 25, 27 और 30 मार्च को होंगी।

इनमें आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, क्लिनिकल साइकोलॉजी, ई-कॉमर्स, फैशन डिजाइनिंग, फिल्म स्टडीज, मास कम्युनिकेशन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और रूरल डेवलपमेंट जैसे कोर्स शामिल हैं।

छात्रों को दी गई सलाह

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्रों को नई तिथियों के अनुसार तैयारी करने और किसी भी जानकारी के लिए संबंधित विभाग या कॉलेज से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

https://samacharpost.live/2026/02/reliance-foundations-shikshanext-initiative-aims-to-provide-ai-based-education-to-13-crore-children-by-2029/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment