मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची विश्वविद्यालय में NET-JRF कोचिंग की शुरुआत, वाणिज्य छात्रों के लिए बड़ा मौका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए एक अहम कदम उठाया है। विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में UGC NET और JRF परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।

यह भी पढ़ें :पाकुड़ में महिला आरक्षण के समर्थन में मशाल जुलूस, विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन

शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीन डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सिर्फ डिग्री काफी नहीं, बल्कि शोध क्षमता विकसित करना भी जरूरी है। उन्होंने इस पहल को छात्रों के अकादमिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। मुख्य अतिथि डॉ आरआर शर्मा ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सही मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास सफलता की कुंजी है। इस कोचिंग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभाग के अनुभवी शिक्षक आगे आए हैं। डॉ एमएन जुबैरि, डॉ लाल आदित्य नाथ शाहदेव और डॉ विकुमार ने भरोसा दिलाया कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण स्टडी मैटेरियल और नियमित कक्षाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

टाइम टेबल और रणनीति पर फोकस

कार्यक्रम के संचालन में रिचा रत्ना प्रिया और अमित कुमार की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने छात्रों को परीक्षा पैटर्न, तैयारी की रणनीति और कोर्स शेड्यूल की विस्तृत जानकारी दी।

छात्रों में बढ़ा उत्साह

इस पहल से वाणिज्य विभाग के छात्रों में उत्साह का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि इस कोचिंग से आने वाले समय में अधिक छात्र NET और JRF जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल करेंगे।

https://samacharpost.live/2026/04/pakur-women-reservation-protest-bjp-mahila-morcha-torch-rally-rahul-gandhi-effigy/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment