मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पत्नी की मौत की खबर सुन पति ने भी तोड़ा दम, आधे घंटे में दोनों की मौत; साथ निकली अंतिम यात्रा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : ठाकुरगांव के पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड निवासी एक बुजुर्ग दंपति की रविवार को महज आधे घंटे के अंतराल में मौत हो गई। पत्नी की मौत की खबर मिलने के कुछ ही देर बाद पति ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की एक साथ अंतिम यात्रा निकली तो पूरा इलाका गमगीन हो गया।मृतकों की पहचान शिबू बैठा (60) और उनकी पत्नी सरस्वती देवी (57) के रूप में हुई है। दंपति की एक साथ मौत की खबर से पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

एक सप्ताह से चल रहा था पत्नी का इलाज

जानकारी के अनुसार, सरस्वती देवी करीब एक सप्ताह पहले लकवे की चपेट में आ गई थीं। इसके बाद उनका रातू में इलाज चल रहा था। रविवार सुबह करीब 9 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पत्नी के निधन की खबर जैसे ही शिबू बैठा को मिली, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन करीब 9:30 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

एक साथ घर पहुंचे दोनों के शव

दोनों की मौत के बाद उनके शव एक साथ घर लाए गए। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर दोनों की एक साथ अंतिम यात्रा निकाली।एक ही परिवार में कुछ ही मिनटों के अंतराल पर दो मौतों से माहौल बेहद भावुक हो गया। अंतिम यात्रा में शामिल ग्रामीणों और परिचितों की आंखें नम थीं।

यह भी पढ़ें : 14वीं JPSC में धांधली के लिए विशेष सॉफ्टवेयर का आरोप, 100 से अधिक अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ का दावा

ग्रामीणों ने बताया अटूट रिश्ते की मिसाल

ग्रामीणों के मुताबिक, शिबू बैठा और सरस्वती देवी ने जीवनभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाया। दोनों के बीच गहरा लगाव था। संयोग ऐसा रहा कि जीवन के अंतिम पड़ाव पर भी उनका साथ नहीं छूटा। महज आधे घंटे के अंतराल में दोनों की मौत और एक साथ निकली अंतिम यात्रा को ग्रामीण उनके अटूट दांपत्य रिश्ते की मार्मिक मिसाल बता रहे हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment