मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में SSP का आधी रात औचक निरीक्षण, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी और ओडी प्रभारी से मांगा स्पष्टीकरण

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची में कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को परखने के लिए एसएसपी राकेश रंजन मंगलवार देर रात सड़कों पर उतरे। रात करीब एक बजे उन्होंने विभिन्न थाना क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और पुलिस चेकिंग प्वाइंट्स का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान एसएसपी सबसे पहले हिंदपीढ़ी थाना पहुंचे। यहां ड्यूटी के समय थाना प्रभारी और ओडी प्रभारी दोनों अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान अधिकारियों की अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

अरगोड़ा थाना का मुख्य गेट बंद मिलने पर जताई नाराजगी

इसके बाद एसएसपी अरगोड़ा थाना पहुंचे, जहां थाना का मुख्य गेट बंद मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए थाना प्रभारी को फटकार लगाई। साथ ही निर्देश दिया कि सभी थाने आम नागरिकों के लिए 24 घंटे खुले रहें, ताकि किसी भी समय शिकायत या सहायता के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच

एसएसपी ने बिरसा चौक, मेन रोड, एकरा मस्जिद, हरमू बाइपास और अरगोड़ा चौक समेत कई संवेदनशील स्थानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, नाकेबंदी व्यवस्था और वाहन जांच अभियान की समीक्षा की। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उन्होंने रजिस्टरों की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: भारत टेक्स 2026 में झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन, 6 GI टैग उत्पादों को मिला वैश्विक मंच

गश्ती और वाहन जांच अभियान तेज करने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान एसएसपी राकेश रंजन ने अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि रात के समय संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जाए। साथ ही पीसीआर वाहन और टाइगर मोबाइल की नियमित गश्ती सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं

एसएसपी ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी अपराधी के खिलाफ उसकी हैसियत या प्रभाव को देखे बिना निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment