मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

भारत टेक्स 2026 में झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन, 6 GI टैग उत्पादों को मिला वैश्विक मंच

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 में झारखंड की समृद्ध हस्तकरघा और वस्त्र परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड पैवेलियन का उद्घाटन करते हुए कहा कि झारखंड की पहचान केवल राज्य की सीमाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि देश और दुनिया के बाजारों तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य की पारंपरिक वस्त्र विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने से न केवल झारखंड के उत्पादों को नया बाजार मिलेगा, बल्कि बुनकरों, कारीगरों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

हस्तकरघा और वस्त्र उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

उद्योग मंत्री ने कहा कि भारत टेक्स 2026 झारखंड के पारंपरिक वस्त्र उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इससे राज्य के बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को नए व्यावसायिक अवसर मिलेंगे और झारखंड का वस्त्र उद्योग वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जुड़ सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हस्तकरघा और वस्त्र क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार और पहचान मिल सके।

6 GI टैग उत्पादों ने खींचा ध्यान

झारखंड पैवेलियन में राज्य के छह GI (Geographical Indication) टैग प्राप्त हस्तकरघा उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शित उत्पादों में शामिल हैं। तसर सिल्क, कुचाई सिल्क, भगैया साड़ी एवं फैब्रिक, टुमका चादर, भोया साड़ी एवं फैब्रिक, पंछी साड़ी एवं फैब्रिक इन उत्पादों ने झारखंड की समृद्ध वस्त्र परंपरा, पारंपरिक शिल्पकला और बुनकरों की रचनात्मकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

वैश्विक व्यापार और निवेश का प्रमुख मंच बना भारत टेक्स

भारत टेक्स 2026 आज वस्त्र एवं परिधान उद्योग की संपूर्ण मूल्य श्रृंखला के लिए व्यापार, निवेश, नवाचार, नीतिगत संवाद और रणनीतिक साझेदारी का प्रमुख वैश्विक मंच बन चुका है। यह आयोजन भारत के वस्त्र एवं फैशन उद्योग की बढ़ती वैश्विक भूमिका, सतत विकास, तकनीकी नवाचार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नई दिशा प्रदान कर रहा है।

यह भी पढ़ें: गुमला में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एरियर भुगतान के नाम पर रिश्वत लेते बड़ा बाबू समेत दो गिरफ्तार

कार्यक्रम में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

इस अवसर पर उद्योग विभाग के निदेशक विशाल सागर, अपर सचिव प्रीति सहित विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देश-विदेश के निर्माता, निर्यातक, वैश्विक खरीदार, निवेशक, नीति-निर्माता, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल, स्टार्टअप, तकनीकी प्रदाता तथा हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा क्षेत्र से जुड़े कारीगर बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment