मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के स्कूल शिक्षक पर छात्राओं से अश्लील हरकतों का आरोप, डीसी ने दिए जांच के आदेश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के रातू रोड स्थित एक अल्पसंख्यक स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा द्वारा अश्लील हरकतें और यौन उत्पीड़न किया गया। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं।

शिकायत कैसे हुई

पीड़ित छात्राओं ने गुमनाम पत्र के माध्यम से शिक्षा सचिव और जिला शिक्षा अधिकारियों को अपनी शिकायत भेजी। आरोप है कि शिक्षक छात्राओं से आपत्तिजनक बातें करते थे, वीडियो कॉल पर अश्लील मांगें रखते थे और उन्हें होटल चलने के लिए मजबूर करते थे।

छात्राओं का कहना है कि 15 से अधिक लड़कियां इस व्यवहार की शिकार हुईं। एक छात्रा को तो कथित तौर पर होटल भी ले जाया गया, जिसके बाद उसने स्कूल आना बंद कर दिया।

स्कूल प्रबंधन पर आरोप

छात्राओं ने बताया कि उन्होंने प्रिंसिपल अनुज कुमार सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी थी। लेकिन कार्रवाई करने की बजाय, प्रिंसिपल ने आरोपी शिक्षक को केवल चेतावनी पत्र देकर मामला दबाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, स्टाफ पर दबाव बनाकर लिखवाने की कोशिश भी की गई कि उन्हें इस मामले की जानकारी पहले से थी।

यह भी पढ़ें : खूंटी : आंगनबाड़ी से लौट रही 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

आरोपी का पक्ष

शिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। हालांकि, छात्राओं का कहना है कि उनके पास शिक्षक की आपत्तिजनक चैट और बातचीत के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं, जो अधिकारियों को सौंपे जा चुके हैं।

जांच और प्रशासनिक कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है, जो बुधवार तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने माना कि स्कूल प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश की।

जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने बताया कि प्रिंसिपल को नोटिस जारी कर दिया गया है। अगर आरोप साबित होते हैं तो शिक्षक और स्कूल प्रबंधन दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/08/khunti-5-year-old-girl-rape-case-minor-accused-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment