मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बच्चों के संग रोटरैक्ट क्लब ऑफ यूनाइटेड रांची ने मनाई ‘दिल वाली दिवाली’

--Advertisment--

  • खुशियों, मुस्कान और रोशनी से सजा आदिम जाति सेवा मंडल का परिसर

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : दीपावली के अवसर पर रोटरैक्ट क्लब ऑफ यूनाइटेड रांची ने अपनी कम्युनिटी सर्विस एवेन्यू के तहत दिल वाली दिवाली नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन आदिम जाति सेवा मंडल में किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था समाज के वंचित बच्चों के साथ खुशियां साझा कर त्योहार को यादगार बनाना। कार्यक्रम में 40 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर मैगी और कोल्ड ड्रिंक का आनंद लिया, इसके बाद बच्चों ने पूरे जोश के साथ पटाखे फोड़े और स्काई लैंटर्न्स उड़ाए। रोशनी से जगमगाते आसमान और बच्चों की मुस्कुराहट ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया।

यह भी पढ़ें: गोवर्धन पूजा 2025: भगवान श्री कृष्ण की लीला का उत्सव, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

बच्चों को उपहार स्वरूप हैम्पर्स भेंट

क्लब के सदस्यों ने बच्चों को उपहार स्वरूप हैम्पर्स भेंट किए, जिनमें चिप्स, कुकीज़, पेपरबोट, टॉफियाँ और फुलझड़ी के पैकेट शामिल थे। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर अपार खुशी झलक उठी। क्लब के सदस्यों ने कहा, दिल वाली दिवाली का उद्देश्य सिर्फ दीए जलाना नहीं, बल्कि उन चेहरों पर मुस्कान लाना है जहां रौशनी की सबसे ज़्यादा जरूरत है। कार्यक्रम का समापन हंसी, प्यार और साथ मिलकर रोशनी बांटने के संदेश के साथ हुआ, जिसने इस दिवाली को सचमुच दिल वाली दिवाली बना दिया।

https://samacharpost.live/2025/10/govardhan-puja-2025-date-shubh-muhurat-rituals/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment