मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अमृत भारत योजना के तहत पिस्का रेलवे स्टेशन का होगा मेकओवर, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भारतीय रेल की महत्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब रांची जिले के पिस्का रेलवे स्टेशन को आधुनिक रूप में विकसित किया जा रहा है। स्टेशन के उन्नयन से यात्रियों के अनुभव में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे के 72 स्टेशनों में पिस्का स्टेशन भी शामिल है, जिसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए यह विकास कार्य बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

स्टेशन पर हो रहे प्रमुख विकास कार्य

  • नया और आधुनिक स्टेशन भवन
  • विस्तृत सर्कुलेटिंग एरिया
  • वाहन पार्किंग की बेहतर व्यवस्था
  • अत्याधुनिक लिफ्ट
  • 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज
  • आकर्षक प्रवेश द्वार एवं बेहतर पहुंच मार्ग

दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं

स्टेशन को ‘सबके लिए सुलभ’ बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए, रैम्प, टैक्टाइल पाथ, अलग बुकिंग काउंटर साफ पेयजल और दिव्यांग-अनुकूल शौचालय जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें: पटना में हाई अलर्ट: शपथ ग्रहण से पहले शहर में सख़्त सुरक्षा, जंक्शन पर बड़े स्तर पर चेकिंग जारी

प्लेटफॉर्म और यात्री सुविधाओं में सुधार

  • प्लेटफॉर्म पर नए शेड
  • उच्च गुणवत्ता का फर्श
  • नया प्रतीक्षालय
  • आधुनिक बुकिंग काउंटर
  • स्थानीय कला एवं संस्कृति से जुड़ी सजावट
  • आरामदायक बैठने की व्यवस्था

इन सभी बदलावों का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा वातावरण प्रदान करना है।

आधुनिकीकरण के बाद कैसा होगा पिस्का स्टेशन?

काम पूरे होने के बाद पिस्का रेलवे स्टेशन एक आधुनिक, साफ-सुथरा और यात्रियों की जरूरतों के अनुरूप विकसित स्टेशन के रूप में सामने आएगा। इससे न सिर्फ यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन और आसपास के क्षेत्रों के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

https://samacharpost.live/2025/11/patna-shapath-grahan-high-alert-security-checking-intensive/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment