Samachar Post रिपोर्टर, रांची : सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित डिस्टलरी पार्क के तालाब में नहाने के दौरान एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।जानकारी के अनुसार, व्यक्ति डिस्टलरी पार्क में बने तालाब में नहा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें : रांची में यूरोगायनेकोलॉजी और वैजाइनल सर्जरी पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव सम्पन्न, विशेषज्ञों ने साझा किए आधुनिक उपचार के अनुभव
शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही हादसे की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।


