सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ रांची में शिकायत दर्ज, हिजाब खींचने का मामला सार्वजनिक विवाद बना

  • रांची के इटकी थाने में दर्ज शिकायत

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ रांची के इटकी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता मो. मुर्तजा आलम ने दी है।

शिकायत का आधार

शिकायत में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान हिजाब खींचा जाना अब केवल व्यक्तिगत मामला नहीं रहकर सार्वजनिक डोमेन का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें: बिहार को मिली 2028 नेशनल यूथ गेम्स की मेजबानी, पी.टी. उषा ने दी सैद्धांतिक सहमति

महिला की गरिमा और शारीरिक स्वायत्तता पर आघात

शिकायत में आगे कहा गया है कि धार्मिक परिधान के साथ सार्वजनिक मंच पर ऐसा व्यवहार न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि महिला की गरिमा, लज्जा और शारीरिक स्वायत्तता पर प्रत्यक्ष आघात करता है।

जांच और उचित कार्रवाई की मांग

मो. मुर्तजा आलम ने थाने में मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Share this news

संबंधित खबरें