मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची: होटवार जेल में कैदियों का डांस वीडियो वायरल, जेलर और जमादार निलंबित

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :होटवार जेल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वीडियो में दो कैदी फिल्मी गानों पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि डांस करने वाले कैदियों में एक शराब घोटाले का आरोपी विधु गुप्ता और दूसरा GST घोटाले का आरोपी विक्की भालोटिया है। वीडियो जेल परिसर के हॉल का है, जिसमें दोनों हाफ पैंट और टी-शर्ट में नाचते हुए दिख रहे हैं। साथ में कुछ अन्य कैदी तालियां बजा रहे हैं और एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठकर खाना खाते भी दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें :रिम्स में अनुशासन पर सख्ती : न्यूरोलॉजी हेड को नोटिस, निदेशक ने खुद संभाली ओपीडी

दिनेश वर्मा को नया जेलर नियुक्त किया गया

वीडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार को प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया। दिनेश वर्मा को नया जेलर नियुक्त किया गया और तुरंत पदभार संभालने का निर्देश दिया गया। सूत्रों के अनुसार, होटवार जेल में रसूखदार कैदियों को विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। उनके लिए अलग वार्ड हैं, जहां प्रवेश के लिए एंट्री फीस और मासिक खर्च तय किया जाता है। जेल के भीतर और बाहर सक्रिय कुछ लोगों की मिलीभगत से यह सुविधा तंत्र लंबे समय से चल रहा है।

https://samacharpost.live/2025/11/rims-director-issues-showcause-to-neurology-hod/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment