मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची DC के जनता दरबार में टाना भगतों ने लगाई गुहार, भू-माफिया के कब्जे से जमीन मुक्त कराने की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के साप्ताहिक जनता दरबार में सोमवार को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान जमीन पर अवैध कब्जा, जाति प्रमाण पत्र, ऑनलाइन रसीद, पेंशन और गैस कनेक्शन से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से उठीं। डीसी ने सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

टाना भगतों ने जमीन से कब्जा हटाने की मांग की

इनामकुम प्रखंड से पहुंचे टाना भगतों ने आरोप लगाया कि उनकी जमीन पर भू-माफिया कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की। वहीं, चान्हो अंचल के लोगों ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वे पिछले तीन महीने से अंचल कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण बच्चों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने ऑनलाइन रसीद कटवाने में आ रही परेशानियों से भी डीसी को अवगत कराया।

एमए-बीएड डिग्रीधारी नेत्रहीन दशरथ ने मांगा रोजगार

जनता दरबार में एमए और बीएड की डिग्री रखने वाले नेत्रहीन दशरथ मंडल भी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने डीसी से नेत्रहीन विद्यालय में शिक्षक के रूप में सेवा देने का अवसर मांगा। दशरथ ने कहा कि शिक्षित होने के बावजूद उन्हें रोजगार का अवसर नहीं मिल पा रहा है।

बेड़ो में 1.25 एकड़ जमीन पर कब्जे का आरोप

बेड़ो के बंदे उरांव ने शिकायत की कि पड़हा के लोग 1 एकड़ 25 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई करने की मांग की। इसके अलावा जनता दरबार में गैस कनेक्शन, सेन्हा-हातू की बाजार समिति की जमीन को बचाने, पंजी-2 में सुधार और इंदिरा गांधी पेंशन से संबंधित शिकायतें भी सामने आईं। डीसी ने संबंधित विभागों को शिकायतों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment