मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जयराम महतो ने दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात की खबरों को बताया गलत, गिरिडीह उपचुनाव पर भी किया खुलासा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड की राजनीति में डुमरी विधायक और JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो के दिल्ली दौरे को लेकर चर्चाएं तेज थीं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि दिल्ली में उनकी मुलाकात किसी बड़े नेता से हुई है और राज्य की राजनीति को लेकर कोई बड़ी रणनीति बनी है। हालांकि, दिल्ली से लौटने के बाद जयराम महतो ने इन चर्चाओं को खारिज कर दिया। बातचीत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिल्ली में उनकी किसी बड़े नेता से मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई मुलाकात होती तो वह खुद तस्वीर साझा कर सार्वजनिक रूप से इसकी जानकारी देते।

डुमरी के विकास को लेकर कुछ लोगों से हुई मुलाकात

जयराम महतो ने बताया कि दिल्ली दौरे के दौरान डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी कुछ लोगों से मुलाकात जरूर हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा। कुछ लोग क्षेत्र में आएंगे और डुमरी का दौरा भी करेंगे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की खबरों को भी गलत बताया। जयराम महतो ने कहा कि उनके दिल्ली दौरे को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। किसी ने ट्रेन से जाने की बात कही, जबकि वह विमान से दिल्ली गए थे और उसी दिन विमान से वापस लौट आए।

गिरिडीह उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी JLKM

गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर जयराम महतो ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव में उम्मीदवार जरूर उतारेगी। उन्होंने कहा कि गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र उनके लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। उन्होंने खुद गिरिडीह लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में उन्हें करीब 21 हजार वोट मिले थे। जयराम महतो के मुताबिक, पार्टी अगले कुछ दिनों में बैठक करेगी। इसी बैठक में उम्मीदवार के नाम पर फैसला लिया जाएगा।

विधानसभा के विशेष सत्र में सरकार का साथ देंगे जयराम महतो

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25 और 26 नवंबर को बुलाया गया है। यह सत्र MMDR और SIR के मुद्दों को लेकर आयोजित होना है। इस पर जयराम महतो ने कहा कि वह इस मामले में राज्य सरकार के साथ रहेंगे, क्योंकि इन मुद्दों से झारखंड को नुकसान हो रहा है। उन्होंने विशेष सत्र के दौरान सरकार के पक्ष में खड़े रहने का अपना रुख स्पष्ट किया।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment