Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची के दीपाटोली, कटहल मोड़ स्थित आवास में खास माहौल रहा, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन के साथ विधायक नवीन जायसवाल के घर पहुंचे। मौका था उनकी पुत्री माही जायसवाल के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह का।
नवदंपति को शुभकामनाएं
समारोह में मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने नवदंपति को बधाई देते हुए कहा कि जीवन के इस नए सफर में खुशियां और समृद्धि बनी रहे। विधायक कल्पना सोरेन ने भी वर-वधु को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह भी पढ़ें: आरपीएफ ने पकड़ा शराब तस्कर, 65 बोतल अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
परिवार से मुलाकात और खुशी
सीएम हेमंत सोरेन ने विधायक नवीन जायसवाल और उनके परिवार से मिलकर अपनी खुशी जताई। समारोह में उपस्थित लोगों ने नवदंपति को दिल से शुभकामनाएं दीं।
सादगी और गर्मजोशी का माहौल
आशीर्वाद समारोह का माहौल सादगी, खुशी और पारिवारिक गर्मजोशी से भरा रहा, जहां सभी ने नवविवाहित जोड़े के उज्जवल भविष्य की कामना की।




















