मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में दिनदहाड़े महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार

--Advertisment--

  • बरियातू थाना क्षेत्र में हुई घटना, बाजार से लौट रही महिला बनी शिकार; इलाके में बढ़ी सुरक्षा को लेकर चिंता

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची में चेन छिनतई की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बरियातू थाना क्षेत्र का है, जहां दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना बरियातू थाना के पीछे स्थित विद्यापति मार्ग के तेतर टोली गेट के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, महिला बाजार से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।

शोर सुनकर जुटे स्थानीय लोग

घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तब तक वे फरार हो चुके थे। वारदात के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रांची में चेन स्नैचिंग और झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: 16वें वित्त आयोग से झारखंड को 14,231 करोड़ रुपये का अनुदान, राष्ट्रीय कार्यशाला में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रखी राज्य की मांगें

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment