मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची एयरपोर्ट पर शुरू हुई अत्याधुनिक मेडिकल सुविधा, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने किया मेडिकल रूम का उद्घाटन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक मेडिकल रूम की शुरुआत की गई है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की ओर से स्थापित इस मेडिकल रूम का उद्घाटन किया। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों, एयरपोर्ट कर्मचारियों और सुरक्षा बलों को जरूरत पड़ने पर तत्काल प्राथमिक उपचार और आपातकालीन चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें : पुणे से लापता हुआ गिरिडीह का प्रवासी मजदूर, बेटे की तलाश में परिवार ने लगाई मदद की गुहार

मेडिकल रूम के साथ लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की भी सुविधा

एयरपोर्ट टर्मिनल भवन के बाहर वेंटिलेटर और अन्य जीवनरक्षक उपकरणों से लैस अत्याधुनिक एंबुलेंस भी तैनात की गई है। यह एंबुलेंस प्रतिदिन सुबह 7 बजे से लेकर दिन की अंतिम उड़ान के प्रस्थान तक उपलब्ध रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा सके।

यात्रियों की सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची एयरपोर्ट से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट पर आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा का उपलब्ध होना बेहद जरूरी था। उन्होंने कहा कि यह पहल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को नई मजबूती प्रदान करेगी। वहीं, भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के डायरेक्टर आबिद तौकीर ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। एयरपोर्ट पर शुरू की गई यह सुविधा जरूरतमंद यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज तक शीघ्र पहुंचाने में भी मदद करेगी।

एयरपोर्ट विस्तार पर भी बोले संजय सेठ

मीडिया से बातचीत में संजय सेठ ने कहा कि रांची एयरपोर्ट के विस्तार में सबसे बड़ी बाधा जमीन की उपलब्धता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है। उनके अनुसार, जमीन उपलब्ध होने पर रनवे विस्तार, कैट-2 लाइटिंग, पार्किंग क्षमता बढ़ाने और अन्य विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन के चेकिंग एरिया का विस्तार कार्य जारी है, जिसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रांची से विमानों की संख्या में कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मिडिल ईस्ट संकट और विमानन कंपनियों के बेड़े के पुनर्गठन के कारण अस्थायी स्थिति है। आने वाले समय में रांची से उड़ानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment