रांची में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, अपर बाजार और सर्कुलर रोड से हटाए ठेले-दुकानें

Rupa Kumari | August 23, 2025 | 11:44 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। यह अभियान विशेष रूप से अपर बाजार और सर्कुलर रोड इलाकों में केंद्रित था।

बड़ा तालाब से शुरू हुआ अभियान

अभियान की शुरुआत बड़ा तालाब क्षेत्र से की गई, जहां सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए ठेले और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। निगम की एन्फोर्समेंट टीम ने सभी सामान जब्त कर दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सर्कुलर रोड पर बुलडोजर का अभियान

सर्कुलर रोड स्थित हरिओम टॉवर के आसपास भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। यहां लंबे समय से सड़क पर ठेले और अस्थायी दुकानें लगी हुई थीं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी। निगम ने इन सभी अवैध कब्जों को हटाकर सड़क को सुगम बनाया।

पुलिस बल की तैनाती

अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध न हो। कई राहगीरों और स्थानीय लोगों ने निगम की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे क्षेत्र में यातायात सुगम और सड़कें साफ-सुथरी रहेंगी।

यह भी पढ़ें : फार्मेसी: जांच समिति ने 8 कॉलेज का किया निरीक्षण, 3 को बंद करने की अनुशंसा

निगम की सख्त चेतावनी

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सड़कें और फुटपाथ सार्वजनिक संपत्ति हैं और इन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही दुकानदारी करें, ताकि शहर की सुंदरता और व्यवस्था बनी रहे।

Share this news

संबंधित खबरें