रांची में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, वैन ड्राइवर गिरफ्तार

Meenu | April 16, 2026 | 02:31 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :रांची से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान इरफान के रूप में हुई है, जो हिंदपिढ़ी का निवासी है और पेशे से वैन ड्राइवर है। आरोप है कि उसने बच्ची को अकेला पाकर बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें :झारखंड-बंगाल में 650 करोड़ का कोयला घोटाला उजागर, ईडी की बड़ी कार्रवाई

बच्ची के बयान से खुला मामला

घटना के बाद बच्ची काफी डरी हुई थी। परिजनों ने जब उसकी हालत देखी और प्यार से पूछताछ की, तो उसने पूरी घटना बताई। यह सुनकर परिवार के लोग सन्न रह गए और तुरंत कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें