मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो पलटने से पति की मौत, पत्नी गंभीर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :रामगढ़ थाना क्षेत्र के माया डूंगरी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में थ्री-व्हीलर टेंपो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की पहचान कोर्चे गांव निवासी 55 वर्षीय दांदु मुंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है, जब दंपती मेले से लौट रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि टेंपो चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायल सरूंन देवी को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार चालक की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप वैन टकराई, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

मेले से लौटते वक्त हुआ हादसा, मुआवजे की मांग

बताया जा रहा है कि दांदु मुंडा ईंट भट्ठे में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वे अपनी पत्नी के साथ दांतू क्षेत्र के मेले से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/02/dhanbad-barwadda-road-accident-pickup-truck-collision/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment