मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रजरप्पा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म: 24 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़ : रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की शाम बारलोंग इलाके के एक सुनसान स्थान पर तीन युवकों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने थाना में शिकायत दर्ज कराई।

24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए चितरपुर बस्ती से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे सभी चितरपुर क्षेत्र के निवासी हैं अयान अनवर, मो. तौफिक, मो. असफाक पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में एसआई निरंजन सिंह, अशोक कुमार सिंह, रंजीत महतो और मो. इकबाल सहित पुलिस टीम शामिल थी। मंगलवार सुबह अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें: धनबाद में अवैध खनन बना जानलेवा: जमीन धंसने से 3 की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/dhanbad-illegal-coal-mining-accident-3-dead-land-subsidence/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment