मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में अवैध मिनी गन फैक्ट्री पर बड़ा एक्शन, दो दिनों में 5 आरोपी गिरफ्तार; यूपी-बिहार से जुड़े मिले तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री के मामले में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। 8 जुलाई को फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने अग्रतर अनुसंधान के दौरान 9 जुलाई को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के साथ अब तक इस मामले में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : खूंटी में युवक-युवती की हत्या से सनसनी, घाघरा पुल के पास मिले दोनों के शव

गुप्त सूचना पर हुआ था फैक्ट्री का खुलासा

पुलिस को 8 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि भुरकुंडा क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण का काम चल रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां से एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ। मौके से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, उपकरण और बड़ी मात्रा में कल-पुर्जे बरामद किए गए। उसी दिन पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

जांच में सामने आए तीन और आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही थी। इसी क्रम में 9 जुलाई को पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नामजद अभियुक्त अनिल विश्वकर्मा, इबरार तथा जांच के दौरान सामने आए आरोपी रईस खान शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यूपी और बिहार से जुड़े नेटवर्क की जांच

प्रारंभिक जांच में इस अवैध हथियार निर्माण गिरोह के तार उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फैक्ट्री में तैयार किए जा रहे हथियार किन इलाकों में सप्लाई किए जाते थे और इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना कौन है। इसके अलावा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

नेटवर्क का होगा बड़ा खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कई बिंदुओं पर जारी है। तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और बरामद सामग्री के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment