मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रामगढ़ में सड़क हादसा: गोला के पत्रकार लाल किशोर महतो की मौत, इलाके में शोक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रामगढ़ :झारखंड के रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्थानीय पत्रकार लाल किशोर महतो की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार, बेटुलकला निवासी लाल किशोर महतो अपनी स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डुंडीगाछी के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। गाड़ी के नीचे दब जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गोला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें :झारखंड में होली पर खिलेगी धूप, जानिए रांची समेत किन जिलों में कितना रहेगा तापमान

जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों में शोक

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ विधायक ममता देवी समेत कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। पत्रकार साथियों ने इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। लाल किशोर महतो एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार के रूप में जाने जाते थे। वे स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाते थे और प्रशासन तक आम लोगों की आवाज पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनका मिलनसार और सहयोगी स्वभाव उन्हें समाज के हर वर्ग के बीच लोकप्रिय बनाता था।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

लाल किशोर महतो अपने पीछे पत्नी मुन्नी किशोर महतो और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी पूर्व में मुखिया रह चुकी हैं। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक सोमवार सुबह उनका पार्थिव शरीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में रखा गया था। पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजने की तैयारी की जा रही है। उनके असामयिक निधन से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।

https://samacharpost.live/2026/03/jharkhand-holi-weather-2026-ranchi-temperature-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment