रामगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, DC ने अधिकारियों को दिए सख्त आदेश

Rupa Kumari | May 20, 2026 | 03:16 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रामगढ़: रामगढ़ जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिला उपायुक्त (DC) ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। DC ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बच्चों और महिलाओं को तय मानकों के अनुसार मिले सुविधाएं

DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को निर्धारित मानकों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि पोषण आहार, स्वास्थ्य जांच और बच्चों की देखभाल जैसी सेवाओं में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में खरकई नदी से नवजात का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर जोर

समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई। DC ने कहा कि सभी केंद्रों की नियमित निगरानी की जाए और जहां भी कमी मिले, उसे जल्द दूर किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि केंद्रों का माहौल बच्चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल होना चाहिए।

कुपोषण रोकने और स्वास्थ्य जांच पर फोकस

जिला प्रशासन ने कुपोषण रोकने और पोषण अभियान को मजबूत करने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को बच्चों का नियमित वजन, स्वास्थ्य जांच और रिकॉर्ड समय पर अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही लाभुकों तक सरकारी योजनाओं की सही जानकारी पहुंचाने पर भी बल दिया गया। DC ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। यदि किसी केंद्र में गड़बड़ी या लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें