मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्व परिषद अध्यक्ष हत्याकांड : विधायक जयराम महतो ने विधानसभा में उठाई उच्चस्तरीय जांच की मांग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान विधायक जयराम महतो ने डुमरी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या की घटना को सदन में उठाते हुए सरकार से उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। शनिवार सुबह सामने आए इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो का शव खांखी जंगल से बरामद होने के बाद क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है।

यह भी पढ़ें :सरकारी कर्मियों की रिटायरमेंट उम्र नहीं बढ़ेगी, विधानसभा में सरकार का जवाब

हत्या की भयावह वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने राकेश महतो के साथ पहले मारपीट की और बाद में उनकी हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से अपराधियों ने शव को पत्तों के ढेर में रखकर जलाने की कोशिश की। जंगल में अधजला शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. बिमल कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और विस्तृत जांच के निर्देश दिए। इसके बाद डुमरी एसडीपीओ और निमियाघाट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

राकेश महतो क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि माने जाते थे। वे वर्ष 2016 में जिला परिषद अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे और वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़े थे। उनके निधन से स्थानीय राजनीति और समर्थकों में शोक की लहर है। घटना के बाद डुमरी और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

https://samacharpost.live/2026/02/jharkhand-government-employees-retirement-age-not-increased/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment