राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, 18 जून को होगी वोटिंग

Rupa Kumari | May 22, 2026 | 11:06 AM IST

Samachar Post डेस्क, रांची: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जून-जुलाई 2026 में रिटायर होने वाले 24 राज्यसभा सदस्यों की सीटों के लिए चुनाव कराया जाएगा। इसके साथ ही झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

1 जून से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

निर्वाचन आयोग के अनुसार, 1 जून को चुनाव की अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून तय की गई है। वहीं 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। राज्यसभा चुनाव के लिए 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना भी शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक समाप्त कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: टाटानगर से आज रात चलेगी जनजातीय दिवस स्पेशल ट्रेन, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत

झारखंड की दो सीटों पर चुनाव

झारखंड से राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और शिबू सोरेन  का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग की सूची में शिबू सोरेन की सीट को 4 अगस्त 2025 से रिक्त बताया गया है। ऐसे में राज्य की इन दो सीटों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

इन राज्यों में भी होंगे चुनाव

राज्यसभा चुनाव के तहत कई राज्यों की सीटों पर मतदान कराया जाएगा—

Andhra Pradesh – 4 सीट
Gujarat – 4 सीट
Madhya Pradesh – 3 सीट
Manipur – 1 सीट
Meghalaya – 1 सीट
Rajasthan – 3 सीट
Arunachal Pradesh – 1 सीट
Karnataka – 4 सीट
Mizoram – 1 सीट

18 जून को मतदान के बाद नए राज्यसभा सदस्यों के नाम लगभग तय हो जाएंगे।

Share this news

संबंधित खबरें