मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राजगीर रोपवे फिर शुरू: 13 दिन बाद पर्यटक उठा सकेंगे पहाड़ों के बीच हवाई सफर का आनंद

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थल राजगीर रोपवे का संचालन 13 दिनों बाद फिर से शुरू कर दिया गया है। तकनीकी कारणों और मेंटेनेंस कार्य के चलते 8 अप्रैल से बंद सेवा को सुरक्षा जांच के बाद दोबारा चालू किया गया। अब पर्यटक एक बार फिर पहाड़ियों के बीच रोमांचक हवाई सफर का आनंद ले सकेंगे। रोपवे प्रबंधन के अनुसार, 8 से 20 अप्रैल तक नियमित मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य के लिए सेवा बंद रखी गई थी। सभी जरूरी जांच पूरी होने और सफल ट्रायल के बाद संचालन शुरू कर दिया गया है। प्रबंधन ने बताया कि सभी केबिन और केबल की जांच की गई, तकनीकी खामियों को दूर किया गया ट्रायल रन सफल रहने के बाद संचालन शुरू हुआ, यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

विश्व शांति स्तूप तक मिलता है सीधा सफर

यह रोपवे पर्यटकों को पहाड़ियों के बीच से ले जाते हुए सीधे विश्व शांति स्तूप तक पहुंचाता है। प्राकृतिक नजारों के कारण यह बिहार के सबसे लोकप्रिय पर्यटन आकर्षणों में शामिल है। आने वाले दिनों में राजगीर में मलमास मेले का आयोजन होना है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की विशेष तैयारी की है।

यह भी पढ़ें:CM सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, पीएम मोदी से आज होगी अहम मुलाकात

पर्यटन कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

रोपवे शुरू होने से स्थानीय व्यवसायियों में उत्साह है। होटल और लॉज में बुकिंग बढ़ने की उम्मीद दुकानदारों को राहत
टूर गाइड और स्थानीय रोजगार में तेजी गर्मी की छुट्टियों से पहले सेवा शुरू होने से अब पर्यटक राजगीर की पहाड़ियों और हरियाली के बीच फिर से रोमांचक यात्रा का अनुभव ले सकेंगे।

https://samacharpost.live/2026/04/bihar-cm-samrat-choudhary-delhi-visit-pm-modi-meeting-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment