मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, सोते यात्रियों में मचा हड़कंप; दो बोगियां क्षतिग्रस्त

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :तिरुवनंतपुरम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा कोटा रेल मंडल के लूनी और आलोट रेलवे स्टेशन के बीच सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग तेजी से फैलते हुए ट्रेन की दो बोगियों तक पहुंच गई। उस समय ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक धुआं और आग की लपटें दिखाई देने पर बोगियों में चीख-पुकार मच गई और यात्री अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से नीचे उतरने लगे।

यह भी पढ़ें :रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, एक रात में 100 से ज्यादा वारंटी गिरफ्तार

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, बड़ा हादसा टला

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए मौके पर पानी, चाय और नाश्ते की व्यवस्था कराई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर तैनात की गई, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

दो बोगियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त

आग इतनी भीषण थी कि ट्रेन की दो बोगियां बुरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। रेलवे की तकनीकी और सुरक्षा टीम नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

दिल्ली-मुंबई रेल रूट प्रभावित

राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के बाद दिल्ली-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया। मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा। रेलवे कर्मचारी ट्रैक को जल्द से जल्द क्लियर कर परिचालन सामान्य करने में जुटे रहे।

यात्रियों ने सुनाई भयावह आपबीती

घटना के बाद यात्रियों ने बताया कि वे अचानक धुएं की गंध और लोगों की चीख-पुकार सुनकर जाग गए। कुछ यात्रियों ने कहा कि कुछ मिनटों के लिए ऐसा लगा कि बड़ा हादसा हो जाएगा। हालांकि रेलवे कर्मचारियों और राहत-बचाव टीम की तत्परता से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

https://samacharpost.live/2026/05/ranchi-police-action-100-warranties-arrested-nbw-drive/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment