मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राहुल गांधी का हमला: दिल्ली की जहरीली हवा पर संसद में तुरंत बहस हो

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली–एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को “राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपात” बताते हुए संसद में तत्काल चर्चा कराने की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वे महिलाओं से मिलते दिख रहे हैं, जो बच्चों की बिगड़ती सेहत को लेकर चिंतित नज़र आईं। राहुल गांधी ने कहा कि हर मां एक ही शिकायत करती है बच्चे जहरीली हवा में सांस लेकर बड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषण के कारण बच्चों में फेफड़ों, हृदय और मानसिक बीमारियों का जोखिम बढ़ रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार चुप्पी साधे हुए है।

यह भी पढ़ें :मां के साथ शादी में जा रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

मोदी जी, बच्चों का दम घुट रहा है- आप चुप कैसे?

पोस्ट किए गए वीडियो के साथ राहुल ने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी को तत्काल जवाबदेही दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद न तो सरकार की ओर से कोई तात्कालिक प्लान दिख रहा है और न ही कोई स्पष्ट कदम।

यह हेल्थ इमरजेंसी है- संसद में विस्तृत बहस की मांग

राहुल गांधी ने संसद में वायु प्रदूषण पर विस्तृत बहस और एक सख्त एक्शन प्लान लागू करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों को साफ हवा देना सरकार की जिम्मेदारी है अब बहानों और मुद्दे भटकाने की राजनीति नहीं चलेगी।

दिल्ली की हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

राष्ट्रीय राजधानी की हवा लगातार गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार सुबह दिल्ली का AQI 384 दर्ज किया गया, जो ‘बेवहत खराब’ श्रेणी में आता है। विपक्ष लगातार केंद्र और दिल्ली सरकार पर प्रदूषण नियंत्रण में विफल रहने का आरोप लगा रहा है। इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई जारी है।

केजरीवाल का प्रहार- एयर प्यूरीफायर पर GST हटे

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एयर प्यूरीफायर से 18% GST हटाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जब लोग जहरीली हवा में जीने को मजबूर हों, तब प्यूरीफायर पर टैक्स वसूलना अन्याय है।

https://samacharpost.live/2025/11/saharsa-7-year-old-adil-killed-by-speeding-tractor-driver-arrested-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment