मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राहुल गांधी: संविधान सिर्फ किताब नहीं, यह हर नागरिक से किया गया पवित्र वादा है

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक से किया गया पवित्र वादा है। उन्होंने ट्वीट/एक्स पर लिखा कि चाहे कोई किसी धर्म, जाति, क्षेत्र या भाषा का हो, गरीब हो या अमीर, सभी को संविधान समानता, सम्मान और न्याय प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें :चाईबासा में सूरजमल जैन डीएवी स्कूल में संविधान दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा

संविधान गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने संविधान को गरीबों और वंचितों का सुरक्षा कवच बताया। उनका कहना है कि संविधान हर नागरिक की आवाज और शक्ति है। उन्होंने सभी से संविधान की रक्षा करने और उसके खिलाफ किसी भी तरह के आक्रमण का विरोध करने का आह्वान किया।

मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेताओं का संविधान दिवस पर बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान सभा के सदस्यों को नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामना दी। शाह ने लिखा कि संविधान समान अवसर, सम्मान और राष्ट्रीय कर्तव्य प्रदान कर देश को मजबूत बनाता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य नेताओं ने भी संविधान दिवस पर बधाई दी। संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है, क्योंकि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने देश के मौजूदा संविधान को मंजूरी दी थी।

https://samacharpost.live/2025/11/chaibasa-dav-public-school-constitution-day-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रांची : कोलकाता हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोलकाता हादसे पर झारखंड के नेताओं ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

रामगढ़ : नेमरा में रूपी सोरेन के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए रूट-पार्किंग प्लान जारी, QR कोड से मिलेगी जानकारी

दिल्ली : ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, कनॉट प्लेस में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन का विरोध

हजारीबाग : सेवई-ओबरा सड़क को हजारीबाग पथ प्रमंडल के अधीन करने की मांग, अन्नपूर्णा देवी को सौंपा ज्ञापन

रांची : नेमरा पहुंचकर देवेंद्र नाथ महतो ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, शोक की घड़ी में बंधाया ढांढस

Leave a Comment